{"_id":"5939a42d4f1c1b51039c8453","slug":"after-the-arrest-of-chandrasekhar-high-alert-stopped-internet-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद हाईअलर्ट, इंटरनेट सेवा बंद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर की गिरफ्तारी के बाद हाईअलर्ट, इंटरनेट सेवा बंद की
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन से रवाना होती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर उर्फ रावण की गिरफ्तारी होते ही प्रशासन ने जिले में हाई अलर्ट घोषित करते हुए इंटरनेट सेवा पर फिर से पाबंदी लगा दी है।
सोशल मीडिया के दुरुपयोग को देखते हुए जिला प्रशासन ने मोबाइल पर उपलब्ध इंटरनेट सेवा, मैसेजिंग और सोशल मीडिया की सुविधाओं पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
आनन-फानन में मोबाइल कंपनियों ने इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया। हालांकि भारत संचार निगम लिमिटेड की ओर से संचालित ब्रॉडबैंड सेवा जारी रही।
बता दें, पूर्व में भी सहारनपुर में जातीय संघर्ष को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों को देखते हुए प्रशासन की ओर से सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। हालात सामान्य पर नौ दिनों के बाद इंटरनेट सेवा को बहाल किया गया था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर के हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार करने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने इंटरनेट सेवा पर पुन: ब्रेक लगाने के आदेश जारी कर दिए।
डीएम ने सीआरपीसी की धारा 144 दंड प्रक्रिया सहित 1973 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जनपद में लोक व्यवस्था बनाए रखने के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों को मोबाइल नेटवर्क में उपलब्ध सभी इंटरनेट, मैसेजिंग और सोशल मीडिया की सुविधाओं पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं।
आदेश की अवहेलना करने वाली कंपनी के विरुद्घ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी जारी की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि शरारती तत्व सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री डालकर माहौल को बिगाड़ने का प्रयास न कर पाए, इसको देखते हुए इंटरनेट सेवाओं पर फिर से प्रतिबंध लगाया गया हैं।