फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After MLC, political parties are now eyeing panchayat elections

एमएलसी के बाद पंचायत चुनाव पर राजनीतिक दलों का फोकस

Thu, 03 Dec 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
After MLC, political parties are now eyeing panchayat elections
एमएलसी के बाद अब पंचायत चुनाव पर सियासी दलों की नजर
विज्ञापन

सहारनपुर। विधान परिषद सदस्य के स्नातक और शिक्षक चुनाव के बाद राजनीतिक दलों ने पंचायत चुनाव पर नजर गड़ा दी है। भाजपा हाईकमान ने जिला पंचायत के 49 वार्डों पर भी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जातीय समीकरण के आधार पर बूथ को मजबूत किया जा रहा है। इसी तरह कांग्रेस और सपा ने भी पंचायत चुनाव को लेकर पूरे दमखम के साथ अपने समर्थित प्रत्याशी को मैदान में उतारने की तैयारी है।
पंचायत चुनाव और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बुधवार को भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा और उपाध्यक्ष हरेंद्र जाटव कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी समर्थित प्रत्याशी को जितवाने का मंत्र दिया। को-ऑपरेटिव बैंक यूनियन लिमिटेड के निदेशक व पंचायत चुनाव प्रभारी बिजेंद्र कश्यप ने जानकारी दी कि जिला पंचायत सभी 49 वार्डों पर प्रभारी बना दिए गए हैं। बूथ स्तर को भी जातीय समीकरण के आधार पर मजबूत किया जा रहा है। इसी तरह कांग्रेस ने भी पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर रही है। कांग्रेस पदाधिकारी डोर-टू-डोर मतदाताओं से संपर्क करेंगे। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने बताया कि पंचायत चुनाव में पार्टी पूरे दमखम के साथ उतरेगी। इनके अलावा सपा भी चुनाव को लेकर रूपरेखा तैयार कर रही है। पिछले दिनों सपा ने मुख्य कार्यकारिणी सहित अन्य प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी घोषित कर कार्यकर्ताओं को पंचायत की तैयारियों जुटने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन ने बताया पंचायत को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

49 वार्ड, 884 ग्राम पंचायतों और 11 ब्लॉकों के लिए होगा चुनाव
सहारनपुर। जनपद में 11 विकासखड़ हैं, जिनके अंतर्गत 887 ग्राम पंचायत आती थी, लेकिन पिछले दिनों ग्राम पंचायत छुटमलपुर को नगर पंचायत का दर्ज मिल गया है। इसके ही फतेहपुर को भी नगर पंचायत शामिल किया गया है। इसके अलावा रामपुर मनिहारान ग्राम पंचायत देहात का भी नगर पंचायत में विलय हुआ है। इसलिए 884 ग्राम पंचायतों, 11 विकासखंड़ों और जिला पंचायत 49 वार्डों पर चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed