{"_id":"6313a22356578a62106300b7","slug":"after-killing-the-young-man-the-body-was-thrown-under-the-underpass-saharanpur-news-mrt6037555102","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव अंडरपास के नीचे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव अंडरपास के नीचे फेंका
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और लगी भीड़
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। देहरादून-अंबाला हाईवे पर कोलकी टोल के पास युवक की हत्या कर शव को अंडरपास की पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक की लाश को घास काट कर लौट रहीं महिलाओं ने देखा। जिसके बाद पुलिस को खबर की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शनिवार की शाम छह बजे हरियाबांस गांव की महिलाएं खेतों से घास काट कर अपने गांव लौट रही थी। उन्होंने देहरादून-अंबाला हाईवे पर कोलकी टोल के पास अंडरपास की पुलिया के नीचे एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने इसकी खबर पास ही खेत में काम कर रहे लोगों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के एक घंटा बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। युवक के सिर पर पीछे की ओर किसी भारी चीज से वार किया हुआ था। माना जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव छिपाने के लिए उसके शव को अंडरपास की पुलिया के अंदर फेंका गया है। जानकारी पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर आकर जांच की। सीओ सदर नीरज सिंह भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा गया। सीओ सदर नीरज सिंह ने बताया की युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है। युवक की उम्र 35 वर्ष के करीब है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि शव को देखने से लग रहा है कि घटना आज की है। पुलिस जांच कर रही है।
हाईवे से गुजर रहे मंत्री ने भी ली जानकारी
शव मिलने के बाद मौके पर लगी भीड़ देख वहां से गुजर रहे प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने भी घटनास्थल पर रुक कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद सीओ को मृतक युवक की शिनाख्त करा जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए।

घटना के बाद जांच करती फारेसिंक टीम- फोटो : SAHARANPUR

घटना स्थल पर जुटी भीड़ और पहुंचे राज्य मंत्री जसवंत सैनी- फोटो : SAHARANPUR

गागलहेड़ी क्षेत्र में युवक का शव मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन