फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ADG taught policemen a lesson

एडीजी ने पुलिसकर्मियों को पढ़ाया पाठ

Fri, 01 Jan 2021 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
ADG taught policemen a lesson
नागल। शुक्रवार देर शाम अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने थाना नागल पहुंच औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए नए वर्ष में अपराध मुक्त समाज के लिए पुलिसकर्मियों को सतर्कता का पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े छह बजे एडीजी राजीव सभरवाल के थाना नागल पहुंचने की सूचना मिली तो वहां एकबारगी पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में एडीजी का काफिला थाने पहुंचा। उनके साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर उपेंद्र अग्रवाल, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा, एसपी देहात अतुल शर्मा थे। कार से उतरते ही एडीजी को पुलिस गारद ने सलामी दी। इसके बाद एडीजी ने पुलिसकर्मियों को नव वर्ष की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि नए साल में हम संकल्प लें कि अपराधों को न्यूनतम स्तर पर ले आए। उन्होंने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों के प्रति ज्यादा सजगता बरतते हुए ऐसे आपराधिक तत्वों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत सजा दिलाने के लिए विवेचना में कोई ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए। करीब आधा घंटा रुकने के बाद एडीजी रवाना हो गए। एडीजी ने कहा कि प्रत्येक सूचना की ईमानदारी के साथ पारदर्शितापूर्ण जांच की जाए। इस दौरान सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed