{"_id":"68c85ea259e7f4689500fef4","slug":"action-should-be-taken-against-unauthorized-doctors-rates-of-ambulances-should-be-fixed-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-158724-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अनधिकृत डॉक्टरों पर हो कार्रवाई, एंबुलेंस के रेट किया जाए निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अनधिकृत डॉक्टरों पर हो कार्रवाई, एंबुलेंस के रेट किया जाए निर्धारित
Tue, 16 Sep 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 16 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। अनधिकृत डॉक्टरों पर कार्रवाई, एंबुलेंस सेवा के रेट निर्धारित आदि मांगों को लेकर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण गौतम ने मांग करते हुए कहा कि जिले में अनधिकृत अस्पतालों की भरमार है। इनमें कार्यरत चिकित्सक, स्टाफ नर्स और अन्य स्टाफ की योग्यता और चरित्र का सत्यापन किया जाए। कुछ चिकित्सक मरीजों को अपनी ही निजी लैब पर जांच के लिए भेजते हैं, जो गलत है। प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में बिना टेस्ट ही रिपोर्ट देने के मामले सामने आ रहे हैं। इन लैब की मौके पर जांच की जाए। निजी एंबुलेंस संचालक मनमानी दरों पर सेवा दे रहे हैं, जिससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सचिन देव, संदीप, गुलशेर मलिक, विकास, अजय, अंकुश, हिमांशु, दीपक गौतम आदि रहे।