फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Action on Point Man to get rid of a cash cache

पटरी से कैश से भरी बोगी उतरने में प्वाइंट मैन पर कार्रवाई

Mon, 26 Feb 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Mon, 26 Feb 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Action on Point Man to get rid of a cash cache
ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते रेल कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में कैश से भरी बोगी पटरी से उतरने के मामले में की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे की वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अंबाला प्रमिला गुप्ता सोमवार को सहारनपुर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


फिलहाल प्वाइंटमैन सुशील कुमार को सेक्शन से हटा दिया गया है। शुरुआती जांच में तीन अन्य अधिकारियों की  लापरवाही भी सामने आ रही है। माना जा रहा है कि इन पर गाज गिर सकती है। सोमवार दोपहर कड़ी सुरक्षा में सद्भावना एक्सप्रेस से चंडीगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन


रविवार शाम को शंटिंग के दौरान कैश से भरी बोगियां पटरी से उतर गईं थीं। मध्यप्रदेश के देवास से चंडीगढ़ जा रही इन बोगियों को सहारनपुर में रोका गया था। सहारनपुर से इन बोगियों को सद्भावना एक्सप्रेस में जोड़कर चंडीगढ़ के लिए भेजा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शटिंग के दौरान एक बोगी  पटरी से उतर गई थी। जांच टीम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक प्वाइंट मैन सुशील कुमार को यहां से हटाकर पंजाब के समराला स्टेशन पर भेजा गया है। इस मामले में अंबाला के मंडल रेल प्रबंधक दिनेश चंद शर्मा का कहना है कि अधिकारियों की टीम को जांच के लिए भेजा गया है। जांच में जिसकी भी लापरवाही पाई जाएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
रात भर सुरक्षा बलों की निगरानी में रही बोगियां 
रातभर खान आलमपुरा यार्ड में बोगियों में रखे कैश की सुरक्षा में जवानों ने कड़ी निगरानी की। बोगियों के सकुशल चले के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
 रविवार शाम को मध्यप्रदेश के देवास से चंडीगढ़ जाने के लिए सहारनपुर पहुंची रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के कैश से भरी बोगी के पहिए शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गए थे। रेलवे के तकनीकी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने काफी मशक्कत के बाद रात करीब लगभग आठ बजे बोगियों को दुरुस्त किया।

उसके बाद कैश से भरी दोनों बोगियों को कड़ी सुरक्षा के बीच खान आलमपुरा यार्ड में रखवाया गया। दोनों बोगियों की सुरक्षा में सेना के जवान तो लगे ही रहे, जीआरपी, आरपीएफ और सदर कोतवाली पुलिस भी तैनात रही।


सुबह लगभग सात बजे सद्भावना सुपर फास्ट एक्सप्रेस (12231) दिल्ली की ओर से सहारनपुर पहुंची। लेकिन अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से बोगियों को इस गाड़ी से नहीं भेजा। दोपहर पौने एक बजे वाया मुरादाबाद आई दूसरी सद्भावना एक्सप्रेस (15011) से जोड़कर दोनों बोगियों को चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया। सहारनपुर से बोगियों के सकुशल रवाना हो जाने के बाद रेलवे एवं सुरक्षा अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed