फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Action on mafia and goons hurts Akhilesh: Keshav

माफियाओं और गुंडों पर कार्रवाई से अलिखेश को होता है दर्द: केशव

Sun, 06 Feb 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Action on mafia and goons hurts Akhilesh: Keshav
जनसभा को संबोधित करते केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : SAHARANPUR
माफिया और गुंडों पर कार्रवाई से अखिलेश को होता है दर्द : केशव
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अभी मतदान संपन्न भी नहीं हुआ कि आपराधिक तत्व सिर उठाने लगे है। गुंडों और माफिया पर कार्रवाई से अखिलेश यादव को दर्द होता है। डिप्टी सीएम ने अखिलेश को माफिया का सरदार बताते हुए सपा, बसपा, रालोद व कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि वोट के जरिए जनता माफिया और गुंडों को सबक सिखाएगी।
गंगोह के एचआर इंटर कालेज में आयोजित जनसभा में पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की सराहना की। कहा, विरोधी चाहे जितनी हुंकार भर लें, लेकिन वह भाजपा के विजयी रथ नहीं रोक पाएंगे। जनता पूरी तरह भाजपा के साथ है। इस बार भी भाजपा को 300 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि 2017 में तो सहारनपुर में चार सीटें जीतकर भाजपा ने चौका मारा था। इस बार सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीतकर विपक्ष का सूपड़ा साफ करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा सरकारों के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि, सभी वायदों को किया पूरा
डिप्टी सीएम ने कहा कि 2017 में भाजपा सरकार बनने से पूर्व जनता से किए एक-एक वायदे को पूरा किया गया है। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेेश तरक्की की राह आगे बढ़ रहा है। योगी सरकार ने गुंडागर्दी को खत्म किया। इसके साथ ही प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त बनाया है। जनता को 18 से 24 घंटे बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वायदा अखिलेश यादव का झूठ का पुलिंदा है, जो मुख्यमंत्री रहते हुए जनता को छह घंटे बिजली नहीं दे पाए। वह भला कैसे 300 यूनिट फ्री देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगी ने दिया सुशासन, मिलकर भी नहीं हरा पाए थे विपक्षी
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी विपक्षी मिलकर चुनाव लड़े थे। इसके बाद भी वह भाजपा को नहीं रोक पाए। जनता पूरी तरह भाजपा के साथ है। क्योंकि, योगी सरकार ने प्रदेश में सुशासन दिया है। गरीब, किसान, युवा, व्यापारी, उद्यमी सहित हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिला।
हमने आस्था का भी रखा ध्यान
उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि अगर जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रचंड बहुमत न दिया होता तो जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 कैसे हटती। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण कैसे होता। इसके अलावा कोरोना काल में भी मोदी व योगी सरकार ने जनता के हित में कई कदम उठाए। सभी लोगों को निशुल्क राशन दिया जा रहा है।
समाप्तवादी हो जाएगा सपा का नाम
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 10 मार्च के बाद सपा का नाम समाप्तवादी हो जाएगा। क्योंकि, जनता सपा की पूरी तरह प्रदेेश से विदाई करने वाली है।

चार घंटे देरी से पहुंचे केशव
चुनावी सभा में उपमुख्यमंत्री चार घंटे की देरी से पहुंचे। उन्होंने देरी से पहुंचने पर क्षमा याचना भी की। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की।

जनसभा में मौजूद भीड़

जनसभा में मौजूद भीड़- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के गंगोह में माल्यार्पण के दौरान अभिवादन करते केशव प्रसाद मौर्य

सहारनपुर के गंगोह में माल्यार्पण के दौरान अभिवादन करते केशव प्रसाद मौर्य- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed