फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   accused of posting objectionable video beaten with shoes in panchayat

आपत्तिजनक वीडियो के आरोपी को पंचायत में जूतों से पीटा

Fri, 29 Jul 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
accused of posting objectionable video beaten with shoes in panchayat
बेहट में आरोपी युवक की जूते से पिटाई करता ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। कांवड़ यात्रा को लेकर आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी युवक को पंचायत में जूतों से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो उसकी गिरफ्तारी से एक दिन पहले का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री गांव कलसिया निवासी मनीष योगाचार्य ने साढ़ौली कदीम निवासी सावेज व लतीफपुर भूड़ निवासी साबिर उर्फ शब्बीर के खिलाफ बेहट कोतवाली में कांवड़ यात्रा को लेकर आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सावेज को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था, जबकि साबिर फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने साबिर को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें साबिर को उसके गांव में एक पंचायत में जूतों से पीटा जा रहा है। वीडियो में साबिर पहले माफी मांगता दिखाई दे रहा है। इसके बाद कुछ लोग उसे जूतों से पीट रहे हैं। पंचायत में शामिल एक ग्रामीण ने बताया कि साबिर के परिजनों ने बुधवार को गांव में पंचायत बुलाई थी, जिसमें साबिर ने सार्वजनिक तौर पर सभी ग्रामीणों से कांवड़ यात्रा को लेकर अपलोड की गई आपत्तिजनक वीडियो को लेकर माफी मांगी थी। पंचायत में उसके परिजनों ने ही उसे जूतों से पीटा। गांव वालों ने उन्हें ऐसा करने से रोका था। पंचायत के बाद बृहस्पतिवार को साबिर को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई।
विज्ञापन

उधर, सीओ बेहट मुनीष चंद्र ने बताया कि आरोपी युवक को पीटने का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी जांच कराई जा रही है। वीडियो में युवक को पीटने वाले उसके परिजन ही बताए जा रहे हैं। जांच के उपरांत विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed