फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accused of kidnapping, conversion and rape

अपहरण, धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म का आरोप

Wed, 14 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping, conversion and rape
पंजाब के लुधियाना में वारदात होनी बताई
विज्ञापन

लुधियाना में युवक पक्ष ने दे रखी है लड़की के परिजनों के खिलाफ तहरीर
लड़की के पिता ने सहारनपुर एसएसपी को दिया शिकायत पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान क्षेत्र में रहने वाले परिवार ने लुधियाना के कुछ लोगों पर लड़की का अपहरण कर धर्म परिवर्तन कराने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इस मामले में एसएसपी को शिकायत पत्र दिया गया। वहीं, यह भी पता चला है कि युवक पक्ष की तरफ से लड़की पक्ष के खिलाफ लुधियाना के टिब्बा थाने में तहरीर दे रखी है, जिसमें युवती से प्रेम विवाह करने और लड़की पक्ष द्वारा मारपीट कर उसका अपहरण करने का आरोप लगाया है।

लड़की के पिता का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ लुधियाना के थाना टिब्बा क्षेत्र में मोहल्ला मायापुरी में करीब आठ महीने तक रहा। वहां मजदूरी करके परिवार पाल रहा था। गत 21 अगस्त को उसकी बेटी लापता हो गई। आरोप है कि पड़ोस में ही दुकान करने वाला युवक और उसके साथी उसको अगवा करके ले गए। गत 29 सितंबर को वह जब बाजार जा रहा था तो रास्ते में बदहवास हालत में उसकी बेटी मिल गई। जिसके बाद उसे घर ले आया। बेटी ने बताया कि उसका अपहरण किया गया था और धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे दुष्कर्म किया गया। लड़की के पिता का कहना है कि युवक ने शादी करने की बात पुलिस को बताई और उल्टे हमारे ही खिलाफ अपहरण और मारपीट के आरोप की तहरीर टिब्बा थाना पुलिस को दे दी है। लड़की के पिता का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ उसने भी टिब्बा थाने पर तहरीर दी, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उन्होंने बताया कि बेटी हमारे ही पास रहना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed