{"_id":"5f8b35628ebc3e9b987d77db","slug":"accused-of-indecent-act-of-woman-and-attack-on-husband-arrested-saharanpur-news-mrt506552997","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से अश्लील हरकत और पति पर हमले का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से अश्लील हरकत और पति पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने हमले के आरोपी की निशानदेही पर हथियार भी बरामद किया।
संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता। घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट और महिला से अश्लील हरकतों के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेजा। पुलिस ने हमले के आरोपी की निशानदेही पर हथियार भी बरामद किया।
क्षेत्र के ग्राम लंढोरा निवासी महिला ने बताया वह बच्चों सहित पति के साथ दिल्ली में रहती है। बहन की शादी के चलते परिवार सहित गांव में आई हुई है। आरोप है कि गांव का ही रामू पुत्र बाबूराम 15 अक्तूबर की शाम करीब सात बजे उनके घर आया और उन्हें जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर मोहल्ला छोड़कर चले जाने की धमकी दी। विरोध करने पर उस वक्त तो वह वहां से चला गया, लेकिन रात दस बजे वह फिर आया और धारदार हथियार से उसके पति पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर घायल हो गए। आरोप है कि महिला के साथ अश्लीलता कर उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच महिला को उसके चंगुल से छुड़ाया। पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
महिला की तहरीर पर पुलिस ने रामू पुत्र बाबू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे पकड़ कर जेल भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध एससी/एसटी एक्ट और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा। हमले में इस्तेमाल हथियार को भी उन्होंने आरोपी की निशानदेही के बाद बरामद किया।