फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accused of assaulting Divyang with not voting

वोट नहीं देने पर दिव्यांग के साथ मारपीट का आरोप

Sat, 22 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Accused of assaulting Divyang with not voting
गंगोह। पिता ने अपने दिव्यांग बेटे को मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव लखनौती निवासी मुहम्मद सईद ने कोतवाली में दी गई तहरीर में गांव के ही तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों पर अपने विकलांग बेटे साबिर को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है। तहरीर में बताया गया है कि मंसूरियों के कब्रिस्तान के बाहर साबिर का पान का खोखा है। इसे उक्त लोग जबरदस्ती वहां से हटवाना चाहते हैं। 20 मई की रात करीब 11:30 बजे विरोध करने पर उक्त लोगों ने व्हीलचेयर में लात मारकर उसके बेटे को नीचे गिरा दिया और लात घूसों से उसकी पिटाई की। बमुश्किल लोगों ने उसके बेटे को बचाया। प्रधानी के चुनाव में वोट नहीं देने के कारण भी उक्त लोग उसके बेटे से रंजिश रखते हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपने बेटे की जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed