फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accusation of Bhola's murder, Bhim Army Jai Bhim protested at the tehsil

Saharanpur News: भोले की हत्या का आरोप, भीम आर्मी जय भीम ने किया तहसील पर प्रदर्शन

Fri, 12 Sep 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 12 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Accusation of Bhola's murder, Bhim Army Jai Bhim protested at the tehsil
बेहट तहसील में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते भीम आर्मी जय भीम के जिलाध्यक्ष सन्नी गौतम। श्रोत
बेहट। आलमपुर कलां के भोला की हत्या का आरोप लगाते हुए भीम आर्मी जय भीम के कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने तहसील पर प्रदर्शन किया। इनका आरोप था कि जिन लोगों ने भोला की हत्या से पहले धमकी दी थी उनके नाम भी पुलिस को दिए गए थे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


भीम आर्मी जय भीम के जिलाध्यक्ष सन्नी गौतम ने कहा कि दो सितंबर को पांच लोगों ने भोला को उनके गांव की तरफ आने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी पूरी जानकारी पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। भोला की मौत एक सुनियोजित हत्या है। उन्होंने पुलिस को घटना का खुलासा करने के लिए शाम तक का समय दिया। इसके बाद उनका संगठन शुक्रवार को थाने का घेराव करेगा। उन्होंने इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से भोला की मौत के मामले में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किए जाने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान किए जाने, घटना की न्यायिक जांच कराए जाने और जिन लोगों के नाम सामने आए है, उनकी गिरफ्तारी किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन


--------------

यह था मामला



छह सितंबर को गांव आलमपुर कलां निवासी भोला लापता हो गया था। दो दिन बाद उसका शव आठ सितंबर को उसके गांव के पास ही आम के बाग में पेड़ से लटका मिला था। परिजन उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगा रहे थे, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भोला की मौत दम घुटने से होनी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------

भोला की फांसी पर लटका कर हत्या की गई है। घटना के बाद पांच नाम पुलिस को दिए गए थे। इन लोगों ने दो सितंबर को भोला के घरवालों को धमकी दी थी कि भोला यदि उनके गांव की तरफ आया तो उसे जान से मार देंगे। यदि पुलिस इन सभी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करती तो अब तक तक घटना का खुलासा हो गया होता।

सन्नी गौतम, जिलाध्यक्ष भीम आर्मी जय भीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed