फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Accidents on Diwali: pipe trust in stomach during fire cracking in Saharanpur

दीपावली पर हादसे: पटाखे छोड़ते समय लोहे की नाल फटी, बच्चा गंभीर, युवक के दिल के आर-पार हुई पटाखे की बजरी

Sat, 02 Nov 2024 04:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 02 Nov 2024 04:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आतिशबाजी के दौरान पाइप युवक के पेट पर फट गया इस युवा गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं हथौड़ी में रखकर पटाखा छोड़ने से बजरी युवक के दिल के आर पार हो गई।

विज्ञापन
Accidents on Diwali: pipe trust in stomach during fire cracking in Saharanpur
आगरा रोड एडीए कॉलोनी में चलते पटाखे - फोटो : संवाद

विस्तार

सहारनपुर जनपद के तीतरों में लोहे की नाल से पटाखा छोड़ते समय 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्फोटक मिश्रण अत्याधिक होने की वजह से नाल फट गई और विस्फोटक पदार्थ बच्चे के पेट के आरपार हो गया। जिसे उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बाल्लू गांव निवासी सुशील सैनी का पुत्र मयंक शुक्रवार रात अपने दोस्तों के साथ आतिशबाजी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि गांव के अन्य बच्चों के साथ लोहे की नाल के पाइप में गंधक व पोटाश के मिश्रण को भरकर वह उससे विस्फोट करने लगा।
विज्ञापन


अत्यधिक मात्रा में विस्फोटक पदार्थ होने की वजह से नाल फट गई। विस्फोटक पदार्थ बालक के पेट के आरपार हो गया और वह लहुलूहान होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर परिजन वहां पहुंचे, जिसके बाद उसे गंगोह सीएचसी पर लेकर गए। हालत गंभीर होने पर उसे ऋषिकेश एम्स में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, कि तीतरों में ही बृहस्पतिवार रात दस वर्षीय वंश की आतिशबाजी करने के दौरान मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में विस्फोटक पदार्थ की बिक्री होने से अधिकांश गांवों में नाल से पटाखा छुड़ाने का चलन बढ़ रहा है, जिस पर प्रशासन रोक नहीं लगा पा रहा है। इससे दुर्घटनाएं हो रही हैं।

हथौड़ी में बजरी रखकर पटकाई, दिल के आर पर हुई बजरी
बिजनौर कोतवाली देहात में बारूद की हथौड़ी में बजरी रखकर पटकाने से निकले छर्रे लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम नंदपुर निवासी शेर सिंह का 19 वर्षीय पुत्र शिव कुमार दीपावली के अवसर पर घर के बाहर खड़ा था। पास ही एक अन्य युवक हथौड़ी पटका रहा था।

आरोप है कि युवक ने हथौड़ी में बजरी तथा बारूद एक साथ भरकर पटकाया जिसके बाद बजरी शिवकुमार के शरीर को चीरती हुई शरीर से बाहर निकल गई। जिससे शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में परिजन शिव कुमार को बिजनौर निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया गया।

शिवकुमार की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सी ओ नगीना भारत सोनकर तथा थाना प्रभारी कोतवाली देहात राजेश कुमार ने मौके का मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

पुलिस ने गैर इरादतन हत्या सहित संबंधित धाराओं में एक आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। सी ओ नगीना भारत सोनकर ने बताया कि आरोपी युवक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed