फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ABVP's hunger strike and dharna continued throughout the day, ended in the evening after getting assurance

Saharanpur News: दिनभर चला एबीवीपी का अनशन और धरना, आश्वासन पर शाम को समाप्त

Thu, 21 Aug 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 21 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
ABVP's hunger strike and dharna continued throughout the day, ended in the evening after getting assurance
सहारनपुर। पूर्व प्राचार्य की बर्खास्तगी की मांग को लेकर जेवी जैन कॉलेज में चल रहा धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। शाम के समय सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह व सीओ शैलेंद्र गौतम धरना स्थल पर पहुंचकर अनशन कर रहे मोहित शर्मा को जूस पिलाकर अनशन और धरना समाप्त कराए। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो फिर आंदोलन होगा।
विज्ञापन

विभाग संगठन मंत्री चैतन्य ने सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ को बताया कि एबीवीपी के कार्यकर्ता जेवी जैन कॉलेज से निलंबित चल रहे पूर्व प्राचार्य को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। पूर्व जिला संयोजक मोहित शर्मा लगातार दूसरे दिन आमरण अनशन पर हैं। महानगर मंत्री आवेश त्यागी ने बताया कि सत्र 2022-23 में पूर्व प्राचार्य ने एलएलबी प्रथम वर्ष के प्रवेश में धांधली की थी, जो जांच में भी साबित हुई थी। दो साल से निलंबित चल रहे हैं उसके बाद की कार्रवाई प्रबंध समिति द्वारा नहीं की गई है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि प्रबंध समिति उन्हें बचा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वह एबीवीपी की बात को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएंगे। साथ ही जो भी दोषी हैं उन पर कार्रवाई कराई जाएगी। इसके बाद उन्होंने मोहित शर्मा को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया। धरने में पूर्व प्रांत सह मंत्री वंदन कौशिक, रजत पंवार, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनूप सिंह, विशु मालिक, अमोघ कौशिक, अभिषेक मित्तल, वीशू पीनना, प्रयास पंवार, रवि पंवार, विनीत, सन्नी राणा, प्रिंस, विशाल पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed