रामलीला भवन में कलाल महासभा के होली मिलन कार्यक्रम में फूलो से होली खेलती महिलाएं
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
सहारनपुर। प्राचीन रामलीला भवन में कलाल क्षत्रिय महासभा ने होली मिलन का कार्यक्रम किया। जिसमें खूब अबीर गुलाल उड़ाया गया और फूलों संग होली खेली गई। महिलाओं और बच्चों ने गीतों पर नृत्य किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ हरिद्वार से आए महामंडलेश्वर 1008 स्वामी संतोषानंद देव महाराज, महापौर संजीव वालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष विनीत कर्णवाल ने अतिथियों को सुल्तान-उल-कौम सरदार जस्सा सिंह आहलूवालिया का चित्र भेंटकर और पटका पहनाकर स्वागत किया। फूलों और अबीर गुलाल के साथ होली खेली गई। महिलाओं और बच्चों ने होली आई रे खुशियों के रंग लेकर आई, होली खेले रघुवीरा आदि गीतों पर नृत्य किया। विनीत कर्णवाल ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की अपील की। श्री जगन्नाथ रथयात्रा कमेटी के चेयरमैन भारत कर्णवाल व संजय कर्णवाल ने कहा कि महासभा का संकल्प है कि समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की मदद की जाए। इसके साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए। इस दौरान हरिओम प्रकाश आहलूवालिया, रविंद्र कर्णवाल, अनूप आहलूवालिया, विराट जायसवाल, विनोद वालिया, अनूप वालिया, बोबी कर्णवाल, अमन वालिया, सुनयना वालिया, डेजी वालिया, अशोक वालिया, रमेश कर्णवाल, प्रिंस वालिया मौजूद रहे।
रामलीला भवन में कलाल महासभा के होली मिलन कार्यक्रम में मेयर के साथ सम्मानित अतिथिगण- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।