फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A young man going for an interview got hit by a train and both his legs were cut off

Saharanpur News: ट्रेन की चपेट में आकर इंटरव्यू देने जा रहे युवक के दोनों पैर कटे

Mon, 25 Aug 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 25 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A young man going for an interview got hit by a train and both his legs were cut off
गंगोह के गांव फतेहपुर ढोला में परिजनों के साथ अथर राणा स्रोत ग्रामीण
गंगोह। गांव फतेहपुर ढोला की पूर्व प्रधान इमराना के पुत्र अथर राणा पंजाब के सरंद शरीफ रेलवे स्टेशन पर हादसे का शिकार हो गए। ट्रेन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में चिकित्सकों को उनके दोनों पैर काटने पड़े।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे थे। स्टेशन पर पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरे थे। तभी ट्रेन के चलने पर चढ़ने की कोशिश में वह फिसलकर नीचे गिर पड़े और ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। डॉक्टरों को अथर की जान बचाने के लिए उनके दोनों पैर काटने पड़े। वहां से छुट्टी मिलने पर परिजन उन्हें घर ले आए। वह वर्तमान में देहरादून में प्राइवेट नौकरी कर रहे थे। जम्मू स्थित एक कंपनी से इंटरव्यू कॉल पर 19 अगस्त को वहां के लिए रवाना हुए थे। अथर की डेढ़ वर्ष की बेटी आयजा है और घर में वही एकमात्र कमाने वाले सदस्य हैं। हादसे के बाद परिवार गहरे सदमे में है। अथर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव मजाहिर राणा के भांजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed