फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A young man committed suicide by shooting himself due to domestic trouble

Saharanpur News: गृह क्लेश में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Wed, 27 Aug 2025 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by shooting himself due to domestic trouble
मृतक रिजवान का फाइल फोटो। नकुड़ की खबर का फोटो
नकुड़(सहारनपुर)। नागल थाना क्षेत्र के गांव सुभरी निवासी रिजवान (22) ने गांव फंदपुरी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के दाहिने कान के ऊपर सिर में गोली लगी है। मृतक ने गोली मारने से पहले फोन पर आत्महत्या करने की सूचना दी थी। परिजनों ने गृह क्लेश में आत्महत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे फंदपुरी की गणेश विहार कॉलोनी के पास राहगीरों ने खून से लथपथ एक युवक का शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस जांच पड़ताल में मृतक की पहचान रिजवान के रूप में हुई। सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि मृतक के कान के ऊपर सिर में गोली लगी हुई है। पास ही एक तमंचा भी पड़ा मिला है। मृतक युवक गृह क्लेश के कारण परिजनों से नाराज था। दो दिन से घर नहीं गया था। रिजवान ने खुद को गोली मारने से पहले अपने घर फोन कर आत्महत्या करने की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद गोली मार ली। उन्होंने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

-----
-- सबसे बड़ा था मृतक
मृतक युवक चार भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। दो दिन से अपने घर नहीं गया था। करीब दो माह पूर्व ही इसका गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की के साथ रिश्ता तय हुआ था। वह रेत व बजरी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed