{"_id":"59d296724f1c1bbf538b5501","slug":"a-special-special-train-to-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर को मिली एक त्योहार स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर को मिली एक त्योहार स्पेशल ट्रेन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 03 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार से पहले लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने एक नई ट्रेन सहरसा से अंबाला तक के लिए चलाई है। त्योहार स्पेशल ट्रेन फिलहाल केवल 3 और 7 अक्तूबर को ही चलेगी।
त्योहार स्पेशल 05535 ट्रेन 3 अक्तूबर को रात 7 बजे सहरसा (बिहार) से चलेगी। सहारनपुर बुधवार की रात 10.35 बजे पहुंचेगी। सहारनपुर में ट्रेन का 10 मिनट का ठहराव है। रात 10.45 बजे सहारनपुर से अंबाला के लिए प्रस्थान करेगी। अंबाला से 5 अक्तूबर को सुबह 3.10 बजे सहारनपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
सहारनपुर में सुबह 4.35 बजे पहुंचेगी। सहारनपुर से सुबह 4.45 बजे सहरसा के लिए प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 3 अक्तूबर के बाद 7 अक्तूबर को सहरसा से सहारनपुर होते हुए अंबाला के लिए फिर चलेगी और वापसी 9 अक्तूबर को होगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार फिलहाल इसे ट्रायल के तौर पर चलाया जा रहा है। यात्रियों की संख्या ठीक रही तो इसे आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
सुपर एक्सप्रेस निरस्त होने से यात्री हुए परेशान
सोमवार को सुपर एक्सप्रेस के निरस्त हो जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुपर एक्सप्रेस छह घंटे देरी से चली जिस कारण समय पर दिल्ली नहीं पहुंच सकी। जिसके चलते सुपर एक्सप्रेस को सोमवार को निरस्त कर दिया गया। ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने ट्रेन के निरस्त होने के बाद टिकट भी निरस्त कराए और कुछ ने बस से सफर किया।