फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A relative involved in drinking beat the home guard to death

Saharanpur News: शराब पीने में उलझे रिश्तेदार ने ही होमगार्ड को पीट-पीटकर मार डाला

Tue, 04 Feb 2025 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
A relative involved in drinking beat the home guard to death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिलकाना। शादी समारोह के बाद मंडोरा गांव में दूर के रिश्तेदार ने होमगार्ड को मार डाला। दोनों के बीच शराब पीने के दौरान कहासुनी हुई थी। इसके बाद मारपीट हुई। होमगार्ड के सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नकुड़ के गांव दैदनौर निवासी होमगार्ड संदीप (35) पुत्र ऋषिपाल रविवार को चिलकाना के चलाकपुर में शादी समारोह में गया था। उसकी पत्नी पायल भी साथ थी। शादी के बाद संदीप मंडोरा गांव में अपने साले विजयपाल के घर परिवार समेत आ गया। कुछ देर बाद ही विजयपाल का साला संजय निवासी जंधेड़ी भी वहां आ गया। संदीप और संजय ने वहां पर शराब पी। इस दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट होने लगी। जमकर लात-घूसे चले। रिश्तेदारों ने बीच-बचाव कराया, लेकिन किसी को बीच में नहीं आने दिया। पड़ोसियों की भीड़ लग गई।
मारपीट में संदीप बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट होने के चलते उसे चिकित्सक के यहां ले गए।
हालत गंभीर देखते हुए सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर रविवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता ऋषिपाल ने थाने तहरीर दी। आरोपी संजय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed