फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A political battle will unfold today amidst claims of development and voices of dissent.

Saharanpur News: विकास के दावे और विरोध की आवाज के बीच आज होगा राजनीतिक संग्राम

Thu, 07 May 2026 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 07 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
A political battle will unfold today amidst claims of development and voices of dissent.
सहारनपुर। देवबंद में विकास के दावे और कलक्ट्रेट में विरोध की आवाज के साथ आज जिले में राजनीतिक संग्राम होगा। एक तरफ मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, वहीं दूसरी तरफ आसपा प्रमुख व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कलक्ट्रेट परिसर में आंदोलन का आह्वान कर रखा है। विकास और विरोध के यह कार्यक्रम पुलिस-प्रशासन के लिए दोहरी चुनौती बने हुए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवबंद में होंगे। वह कई विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा की तरफ से इसे 2027 का चुनावी शंखनाद माना जा रहा है। दूसरी तरफ सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बृहस्पतिवार को आंदोलन करने की घोषणा कर रखी है। उनका यह एलान सर्किट हाउस रोड पर चल रही मकान तोड़ने की कार्रवाई के विरोध में है।
विज्ञापन

आरोप है कि इस कार्रवाई में कई परिवारों को बिना पर्याप्त विकल्प दिए बेघर किया जा रहा है। ऐसे में सांसद ने खुद पीड़ितों के पक्ष में उतरते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बता दें, कि सर्किट हाउस रोड पर इन दिनों अतिक्रमण हटाने के नाम पर लगातार बुलडोजर चल रहा है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है और सड़क चौड़ीकरण व विकास कार्यों के लिए जरूरी है। हालांकि, प्रभावित परिवारों का आरोप है कि उन्हें पर्याप्त समय नहीं दिया गया और उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अलर्ट मोड पर है पुलिस-प्रशासन
चंद्रशेखर आजाद के आंदोलन के एलान के बाद हालात और संवेदनशील हो गए हैं। बृहस्पतिवार को संभावित प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री का दौरा प्रशासन के लिए प्रतिष्ठा का विषय है, वहीं दूसरी ओर विरोध प्रदर्शन की आशंका ने चुनौती को और बढ़ा दिया है। राजनीतिक रूप से भी यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों के बीच टकराव की स्थिति बनती दिख रही है। अब सबकी नजरें बृहस्पतिवार पर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed