{"_id":"614a23da8ebc3ea804184ce6","slug":"a-man-becomes-great-by-asking-for-forgiveness-saharanpur-news-mrt5572757194","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षमा मांगने से महान बनता है मनुष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षमा मांगने से महान बनता है मनुष्य
विज्ञापन
दशलक्षण पर्व के समापन पर क्षमावाणी मिलन कार्यक्रम में चन्द्र नगर जैन मन्दिर में सम्मानित मेयर व ?
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दशलक्षण पर्व के बाद जैन मंदिरों में मंगलवार को क्षमा वाणी पर्व मनाया गया। इसके साथ ही श्रद्धा भाव से श्रीजी की पूजा अर्चना की गई।
जैन बाग स्थित प्राचीन श्री दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में श्रेष्ठी सीए अनिल जैन ने कहा कि क्षमा वाणी का उद्देश्य है कि हम किसी भी प्राणी के प्रति बैर, शत्रुता, कटुता का भाव न रखेे। अगर अज्ञानता में किसी के साथ अपमान जनक व्यवहार कर दिया हो तो छह माह की अवधि पूर्ण होने से पूर्व क्षमा याचना कर लेनी चाहिए। बैर अगर छह से माह से ज्यादा समय तक रहता है तो व्यक्ति को कष्ट भोगना पड़ता है। क्षमा मांगने से व्यक्ति महान बनता है और उसे सुख की भी प्राप्ति होती है। क्षमा शब्द मात्र नहीं है, बल्कि अंतरण के विशुद्ध होने का परिणाम हैं। अंतरंग के राग-द्वेष मोह के विकारों को नष्ट करने के लिए हमें प्राणी मात्र के प्रति क्षमा का भाव रखना चाहिए।
उधर, चंद्रनगर स्थित श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में क्षमावाणी पर्व मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि महापौर संजीव वालिया और भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष डा. एके जैन, महामंत्री प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष अनुज जैन, सुशील जैन, दिनेश जैन, विशाल जैन, मुकेश जैन मौजूद रहे।