फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A girl troubled by blackmailing attempted suicide

Saharanpur News: ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने की आत्महत्या की कोशिश

Fri, 29 Aug 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 29 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A girl troubled by blackmailing attempted suicide
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने आत्महत्या की कोशिश की। युवक ने युवती को बदनाम करने के लिए एआई से अश्लील वीडियो बनाई। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मां ने तहरीर देकर बताया कि बेटी की जान पहचान कोतवाली मंडी क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुई थी। वह अवैध संबंध और एक लाख रुपये देने का दबाव बनाता रहा। रुपये नहीं देने पर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद से युवती सदमे में है, उसने ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने कहा है कि आरोपी की हरकतें लगातार बढ़ती जा रही थीं और अब समाज में बदनाम करने की नियत से अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किए गए। घटना से जुड़े स्क्रीनशॉट भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-----
बच्ची की फोटो से बनाई फर्जी आईडी, केस दर्ज
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित पैरामाउंट कॉलोनी निवासी व्यवसायी की बेटी का फोटो इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बना ली। इसके बाद युवक ने चैटिंग शुरू कर दी। बच्ची को आपत्तिजनक मेसेज और वीडियो कॉल कर अश्लील बात करने की कोशिश की गई। फोटो हटाने के लिए कहा गया तो उसने मना कर दिया। धमकी दी कि इसी तरह फर्जी अकाउंट बनाकर बच्चों को फंसाता है। रुपये न देने पर परिवार को ऑनलाइन बदनाम करने की भी धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed