फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A car rammed into an iron railing, killing a woman.

Saharanpur News: कार में घुसी किनारे लगी लोहे की रेलिंग, महिला की मौत

Thu, 12 Mar 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 12 Mar 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
A car rammed into an iron railing, killing a woman.
गागलहेड़ी। नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार कार गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे के किनारे लगी लोहे की रेलिंग में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार रेलिंग में आरपार हो गई। हादसे में कार सवार प्रभा देवी (80) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


देहरादून निवासी हर्षपति ढिलदयाल अपनी पत्नी प्रभा देवी के साथ गुड़गांव से कार द्वारा वापस आ रहे थे। बुधवार शाम चार बजे जब इनकी कार देहरादून-अंबाला हाईवे पर हरियाबास गांव के निकट पहुंची तो कार चला रहे हर्षपति को झपकी आ गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई। हादसे में प्रभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई और कुछ देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बमुश्किल कार से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। कार चला रहे हर्षपति हादसे में सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed