फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A budget of Rs 1.96 crore passed for Maa Shakambhari fair

Saharanpur News: मां शाकंभरी मेले के लिए 1.96 करोड़ रुपये का बजट पास

Wed, 20 Aug 2025 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 1.96 crore passed for Maa Shakambhari fair
जिला पंचायत कार्यालय में मेला प्रबंध समिति की बैठक लेते जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी मांगेराम
जिला पंचायत सभागार में मेले की व्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक में कई निर्णय लिए
विज्ञापन

विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा, स्वच्छता ही सेवा होगी थीम
संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि मेला 22 सितंबर से सात अक्टूबर तक चलेगा। मेले में व्यवस्थाएं बनाने के लिए जिला पंचायत की मेला प्रबंध समिति की बैठक में 1.96 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ। मेला परिसर में स्वच्छता के लिए इस बार विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसकी थीम स्वच्छता ही सेवा होगी।

मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में मेले के आय-व्यय के संबंध में बैठक हुई। इसमें पिछली बैठक के प्रस्तावों पर चर्चा की गई और उनका अनुमोदन किया गया। बताया कि गत वर्ष मेले का बजट 1.93 करोड़ रुपये था। इस बार बजट में वृद्धि की गई है। अपर मुख्य अधिकारी चंद्रबीर सिंह ने विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव समिति के समक्ष रखे। सभी पर आम सहमति दी गई। बजट में विभिन्न विभागों के कार्यो के लिए प्रस्तावित अंशदान के प्रावधानों को समिति के समक्ष रखा गया। वन विभाग के लिए 3,50,000 रुपये, जल निगम के लिए 2,25,000 रुपये तो चिकित्सा विभाग के लिए 1,21,000 रुपये का अंशदान रखा गया है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी बेहट ने जिला पंचायत की ओर से रखे गए अंशदान पर विभागों से कार्ययोजना का प्रस्ताव बनाने को कहा। वन विभाग ने अंशदान का इस्तेमाल बादशाही बाग के रास्ते की मरम्मत में खर्च होने की बात रखी। मेला परिसर में सफाई व्यवस्था को ओर बेहतर बनाने के लिए समिति में गहन मंथन हुआ। सदस्यों ने सुझाव दिया कि मेले में बड़ी संख्या में भंडारा लगता है। उन्होंने कहा कि भंडारा देने वाला व्यक्ति जानकारी मेले परिसर में मौजूद मेला प्रबंधन को दें। जिससे वहां सफाई की उचित व्यवस्था हो सके। इस मौके पर राणा आदित्य प्रताप, जिला पंचायत सदस्य ब्रिजेश कुमार, मुकेश कुमार, दुबे सिंह, सीओ बेहट मुनीश, डीएफओ शुभम सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्किंग स्थल के दूसरा विकल्प तलाशा जाएगा

मेला प्रबंध समिति की बैठक में पार्किंग को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। एसडीएम बेहट ने पिछले वर्ष मेला पार्किंग को लेकर हुई समस्या के संबंध में सदस्यों से चर्चा की। उन्होंने ठेकेदार से पहले ही स्थल के चयन के लिए अनुबंध करने का सुझाव दिया। कहा कि अभी तक नदी तल पर पार्किंग स्थल बनाया जाता है। इस बार मानसूनी बारिश अच्छी है, ऐसे में पार्किंग के लिए अन्य विकल्प तलाशा जाए।


जिप सदस्यों ने उठाई पास की मांग

मेला समिति की बैठक के दौरान समिति सदस्यों ने कई सुझाव दिए। सभी ने जोरशोर से जिला पंचायत सदस्यों आदि के लिए पास की व्यवस्था करने की मांग की। इस पर उपजिलाधिकारी बेहट ने पहले से ही पास की व्यवस्था की बात कही। इसके अलावा सदस्यों ने पर्यटन विभाग की ओर से बनाए से गए स्वागत द्वार पर लाइटिंग किए जाने की मांग की। दर्शनों के लिए खड़े भक्तों के लिए छाया व्यवस्था कराए जाने पर चर्चा हुई।
मेले में इन मुख्य कार्यों पर खर्च होगा बजट

सुरक्षा, बैरिकेडिंग आदि कार्य 5,49 लाख

अस्थाई शौचालय, मोबाइल शौचालय व अन्य 8.41 लाख

प्रकाश व्यवस्था- 2.20 लाख

पेयजल व्यवस्था 93 हजार रुपये

नौ अस्थाई ओवरहेड पुलिया 2.57 लाख रुपये
सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे लगाने का कार्य 9.96 लाख रुपये

रैन बसेरों की सफाई आदि 3.04 लाख रुपये

बाढ़ राहत और अन्य कार्य 2.0 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed