{"_id":"6056403e8ebc3e590d66c000","slug":"98-cases-disposed-of-in-lok-adalat-saharanpur-news-mrt530891441","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में 98 वादों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में 98 वादों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश सर्वेश कुमार के निर्देशन में शनिवार को सिविल कोर्ट सहारनपुर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 98 वाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित हुए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुमिता ने बताया कि निस्तारित वादों में प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) नरेंद्र कुमार के न्यायालय से 45 वैवाहिक वाद निस्तारित हुए। अपर जिला जज सुभाष चन्द्रा के न्यायालय से 9 वाद, कल्पना पांडेय के न्यायालय से एक वाद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार के न्यायालय से 28 फौजदारी वादों का निस्तारण हुआ और 9450 रुपये अर्थदंड प्राप्त हुआ।
प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एच पांडेय के न्यायालय से 07 फौजदारी वाद निस्तारित हुए एवं 12700 रुपये अर्थदंड प्राप्त हुआ। सुवेता नैन न्यायिक मजिस्ट्रेट तृतीय के न्यायालय से 2 तथा अतिरिक्त जज एलके राठी के न्यायालय से 6 वादों का निस्तारण हुआ।