{"_id":"5ca258afbdec22144a273399","slug":"91554143407-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई: शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई: शर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के सामान्य प्रेक्षक रणवीर शर्मा ने कहा कि निर्वाचन संबंधी दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने में माइक्रो ऑब्जर्वर की अहम भूमिका होती है। इसलिए अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाएं।
सोमवार को पेपर मिल रोड स्थित आईपीटी सभागार में माइक्रो ऑब्जर्वर और मास्टर ट्रेनर्स की बैठक में प्रेक्षक रणवीर शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण में चुनाव प्रक्रिया की सैद्धांतिक/व्यवहारिक जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी दायित्वों के अनुपालन में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में माइक्रो ऑब्जर्वर की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर को मतदान शुरू होने से एक घंटे पहले मतदान केन्द्र तक पहुंच जाना चाहिए और मतदाता की उंगली पर लगने वाली स्याही अमिट होने की पुष्टि कर लें। सभी माइक्रो ऑब्जर्वर मतदान एजेंटों के आचरण पर निगरानी रखने के साथ ही शिकायतों का त्वरित निराकरण भी कराएंगे।
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका मतदान केंद्र पर सुविधा देने वाले की होनी चाहिए। उन्हें ईवीएम एवं वीवी पैट के संचालन और रख-रखाव की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मंगलवार से लगातार तीन दिन तक गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में मतदान कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में डाक मत पत्र की सुविधा, प्रॉक्सी वोटर, फार्म 17-ए, 17-बी, टेंडर वोट, चैलेंज वोट, मतपत्र लेखा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक प्रणय सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार दूबे, बेसिक शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार सिंह, मास्टर ट्रेनर मनु गुप्ता आदि मौजूद रहे।