{"_id":"5c2e5f9cbdec2257071f6d0c","slug":"91546543004-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के सामने सभासदों पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के सामने सभासदों पर लगाए आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक के सामने सभासदों पर लगाए आरोप
रामपुर मनिहारान। जन समस्याएं सुनने पहुंचे भाजपा विधायक के समक्ष लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में नगर पंचायत के सभासदों द्वारा बडे़ स्तर पर अवैध धन वसूली के आरोप लगाए। इसके अलावा आबादी के उपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन हो हटाने, मीटर में गड़बड़ी का ठीक कराने, जर्जर पोल बदलने की मांग को प्रमुखता से उठाया।
बाईपास स्थित सराय की बस्ती में जन समस्याएं सुनने पहुंचे विधायक देवेंद्र निम के समक्ष मुहल्ला वासी आकाश, सुनील, मीना, बबीता, पूजा, सुदेश, आयुष, इंद्रजीत, सरोज, कृष्णपाल, नीतू, सतीश कुमार, सुनील, राजपाल, विशाल, रामकुमार, बिट्टू आदि ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत के सभासदों द्वारा डूडा अधिकारियों से सांठ-गांठ कर प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत अपात्र लोगों के आवास बनाए जा रहे हैं। इसमें अवैध वसूली भी की जा रही है। कहा कि जो पात्र लोग खुले आसमान के नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं। उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।
विधायक ने आरोप लगाने वाले लोगों से कहा कि वह इस संबंध में अपने शपथ पत्र दें। इसके बाद कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि आवास योजना में पात्रों को लाभ दिलाने के लिए जिलाधिकारी से शीघ्र ही वार्ता की जाएगी। कस्बावासियों ने कहा कि मुहल्ला सराय में आबादी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने एवं जर्जर विद्युत तारों को बदले जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। इस मौके पर पावर कार्पोरेशन में अधिशासी अभियंता राजीव भट्ट भी मौजूद रहे।