फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चली शीतलहर, ठंड ढा रही कहर

चली शीतलहर, ठंड ढा रही कहर

Fri, 04 Jan 2019 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
चली शीतलहर, ठंड ढा रही कहर
चली शीतलहर, ठंड ढा रही कहर
विज्ञापन


सहारनपुर। दो दिन तक तापमान में वृद्धि होने के बाद बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। तापमान में गिरावट आई, तो शीत लहर ने भी कंपकंपी बढ़ा दी। बढ़ती सर्दी के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला के आंकड़े के मुताबिक बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो दिन से तापमान में वृद्धि हो रही थी, क्योंकि उससे पूर्व तापमान लगातार लुढ़क रहा था। दो दिन से घटा बनी हुई थी, जिसके बाद बृहस्पतिवार को शीत लहर चली। दोपहर में कुछ समय के लिए सूरज निकला भी था, लेकिन शीतलहर चलने की वजह से सूरज की किरणें कोई राहत नहीं दे सकीं। इसके चलते बृहस्पतिवार सुबह स्कूल जाने में बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस मौसम में दुपहिया वाहन से सफर करने वालों को दिक्कत महसूस हो रही है।

इस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो छह जनवरी को बरसात भी हो सकती है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना के चलते अगले कुछ दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ने के आसार पैदा हो गए हैं। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को ठंड की वजह से काफी परेशान होना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में तीमारदारों को अलाव के सहारे रात गुजारनी पड़ रही है। कुछ तीमारदार तो सर्दी से बचने को अस्पताल के बरामदे में ही बिस्तर लगाने को मजबूर हैं। वहीं, अस्पताल प्रबंधन की तरफ से इमरजेंसी वार्ड के बाहर के स्थान पर पॉलिथीन का पर्दा लगाकर रैन बसेरा शुरू कर दिया है, ताकि अस्पताल आने वाले तीमारदारों को ठंड से बचने की व्यवस्था मिल सके। उधर, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के आसपास असहाय लोगों को ठंड के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed