फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अंबाला रेलमार्ग पर साढ़े तीन घंटे ब्लॉक से यात्री रहे परेशानी

अंबाला रेलमार्ग पर साढ़े तीन घंटे ब्लॉक से यात्री रहे परेशानी

Mon, 26 Nov 2018 12:04 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
अंबाला रेलमार्ग पर साढ़े तीन घंटे ब्लॉक से यात्री रहे परेशानी
सहारनपुर। रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए अंबाला डिवीजन के चार रेलमार्गों पर लिए गए ब्लॉक से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सहारनपुर-अंबाला के बीच रहे साढ़े तीन घंटे के ब्लॉक के कारण पैसेंजर रद्द रही, जबकि कई ट्रेनें देरी से पहुंची।
विज्ञापन

रेलवे द्वारा ट्रेकों पर मरम्मत को लेकर रविवार को सहारनपुर-अंबाला के बीच साढ़े तीन घंटे का ब्लॉक लिया गया। लुधियाना-अंबाला के बीच, अंबाला कैंट स्टेशन पर और अंबाला-कालका लाइन पर भी ब्लॉक लिया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक के कारण गाड़ी संख्या 64502 अंबाला कैंट-सहारनपुर पैसेंजर रविवार को रद्द रही। जबकि ट्रेन संख्या 54552 भंठिड़ा-अंबाला कैंट पैसेंजर पटियाला अंबाला कैंट के बीच कैंसिल रही। 54553 अंबाला कैंट-धुरी पैसेंजर अंबाला कैंट-पटियाला के बीच, 64513 सहारनपुर-नंगलडेम पैसेंजर सहारनपुर-अंबाला कैंट के बीच नहीं चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि ट्रेन संख्या 12920 कटरा-इंदौर एक्सप्रेस फिरोजपुर डिवीजन में 50 मिनट देरी से चली, 11058 अमृतसर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस अंबाला डिवीजन में 40 मिनट खड़ी रही, 22552 जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस अंबाला डिवीजन में सवा घंटा रही। इसके अलावा ट्रेन संख्या 12430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस, 12380 अमृतसर-सियालदाह, एक्सप्रेस, 22552 जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस, 12752 जम्मू-नांदेड़ बदले हुए मार्ग से चलीं।
रेलवे यातायात के अव्यवस्थित रहने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के काफी देरी से पहुंचने के कारण यात्री स्टेशन पर ही बैठे ट्रेनों का इंतजार करते रहे। जबकि कई यात्रियों ने ट्रेनों की उम्मीद छोड़ बसों से यात्रा की।

अंबाला डिवीजन के वरिष्ठ डभ्सीएम प्रवीन गौर द्विवेदी के अनुसार अंबाला डिवीजन में कई महत्वपूर्ण कार्य कराए गए हैं। कई जगह मरम्मत कराई गई है, तो कई जगह ट्रैक एवं स्लीपर भी बदले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed