फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फांसी के फंदे पर लटकी विवाहिता, मौत

फांसी के फंदे पर लटकी विवाहिता, मौत

Fri, 23 Nov 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
फांसी के फंदे पर लटकी विवाहिता, मौत
नकुड़ (सहारनपुर)। गांव किशनपुरा में एक 32 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मृतका के पति ने इसकी सूचना पुलिस व उसके मायके वालों को दी। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों के किसी भी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई करने से इनकार करने पर पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। एसएसआई अजय गौड़ ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव किशनपुरा निवासी राजसिंह अपने पिता के साथ अपने मामा के यहां गया हुआ था तथा उसके बच्चे स्कूल गये हुए थे। जबकि उसकी मां कई दिन पहले ही अपने मायके गई हुई थी। घर पर राजसिंह की पत्नी नीलम अकेली थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे राजसिंह वापस आया तो उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो उसकी पत्नी पंखे से लटकी हुई थी। राजसिंह ने तुरंत ही इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस व अपने ससुराल वालों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतार कर पंचनामा भर लिया। एसएसआई ने बताया कि इसी दौरान मृतका के मायके वाले भी पहुंच गये और उन्होंने मृतका की मानसिक हालत ठीक न होना बताते हुए पुलिस को लिखित प्रार्थनापत्र देते हुए किसी भी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। इसके बाद देर शाम परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed