फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हिंदू जागरण मंच ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

हिंदू जागरण मंच ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

Mon, 01 Oct 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच ने संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
सहारनपुर। हिंदू जागरण मंच की बैठक में सभी वार्डों में संगठन का विस्तार करने, संगठन को मजबूत करने एवं सक्षम केंद्रों की स्थापना पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर स्थित कार्यालय पर हुई संगठन की बैठक में महानगर प्रभारी एवं प्रांत संपर्क प्रमुख सूर्यकांत सिंह ने कहा कि 15 सितंबर से 30 सितंबर तक हिंदू जागरण मंच मेरठ प्रांत संगठन विस्तार पखवाड़ा मना रहा है। सहारनपुर महानगर में प्रत्येक थाना क्षेत्र में संगठन कार्य कर रहा है, लेकिन अब इसे सभी 70 वार्ड तक विस्तार करना है। साथ ही चार सक्षम केंद्रों की स्थापना की जाएगी, जिससे जातिवाद की भावना को खत्म किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जाना है कि हिंदू समाज के सभी पूजा स्थलों में भगवान श्रीराम, श्री कृष्ण, शिव के साथ गुरु रविदास, बाल्मीकि, विश्वकर्मा, कश्यप ऋषि समेत सभी महापुरुषों का भी सम्मान एवं स्थापना की जाए। बैठक का संचालन अनुरंजन गुप्ता ने किया। बैठक में अनिल अरोड़ा, संजीव ठाकुर, गिरिराज राणा, दयावती चौधरी, सोनू राणा, कपिल मल्होत्रा, शिवेंद्र ठाकुर कुलदीप राणा, संजूपाल, सीमा पासवान, अंकुर शर्मा, देश कुमार, रमेश गंगवार, धर्मपाल कश्यप, राजेश लूथरा, वीरेंद्र चौहान, अपनेश चौहान, रत्न सिंह, शक्ति सैनी, वीरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed