{"_id":"5b9abad3867a557ff666b0b5","slug":"91536867027-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दी जैविक खेती की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दी जैविक खेती की जानकारी
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृृभको ने बताए तरल जैव उर्वरक के फायदे
सहारनपुर। कृषक भारती को ऑपरेटिव लिमिटेड की ओर से आयोजित गोष्ठी में तरल जैव उर्वरकों के फायदों के बारे में विस्तार से दी गई। उन्होंने कहा कि इसके प्रयोग से भूमि की उर्वरता बढ़ने से साथ खेती की लागत में भी कमी आएगी।
बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में आयोजित गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने खेती में जैव उर्वरकों के प्रयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तरल जैव उर्वरक न सिर्फ भूमि की उर्वरता को बढ़ाते हैं, बल्कि इससे खेती की लागत में कमी आती है। वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक समरपाल सिंह ने तरल जैव उर्वरकों के फायदे बताते हुए कहा कि इससे 10 से 15 प्रतिशत रसायनिक उर्वरकों की बचत होती है और पैदावार भी 15 से 20 फीसदी तक बढ़ जाता है। कृभको के प्रबंधक सुनील चौहान ने पीओएस मशीन से उर्वरकों की बिक्री के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संयुक्त निबंधक सहकारिता एनके सिंह, डीसीबी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण कुमार, जिला सहकारी संघ के सचिव मो. नसीम आदि ने भी विचार रखे।