{"_id":"5b7f031942c792463a2e4ef9","slug":"91535050521-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर छाए रहे बादल, बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर छाए रहे बादल, बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
दिनभर छाए रहे बादल, बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना
सहारनपुर। जनपद में पिछले दो दिन से बादल छाए हुए हैं। बुधवार को दिन भर बादलों के छाए रहने और बूंदाबांदी की वजह से मौसम खुशगवार रहा। हल्की बारिश के बावजूद शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ।
बुधवार दोपहर 12 बजे शहर में मुश्किल से पांच मिनट के लिए झमाझम बारिश हुई, जिसकी वजह से मौसम में हल्की ठंडक आ गई। साथ ही कई क्षेत्रों में जलभराव हुआ। नवीन नगर में सोफिया इंग्लिश मीडियम स्कूल की बगल से ओजपुरा की ओर जाने वाली सड़क जलमग्न रही, जिसकी वजह से राहगीरों को परेशानी रही। परेशानी का दूसरी वजह उक्त मार्ग पर खनन सामग्री का पड़े होना भी रहा। स्कूलों की छुट्टी के समय पर आई बारिश की वजह से बच्चे बारिश की बौछारों के बीच भीगते हुए घर पहुंचे। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।