{"_id":"5b54d0684f1c1ba61f8b4a2f","slug":"91532285032-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुघर्टना में युवक की मौत, महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुघर्टना में युवक की मौत, महिला समेत तीन घायल
Updated Mon, 23 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुघर्टना में युवक की मौत, महिला समेत तीन घायल
देवबंद (सहारनपुर)। दो अलग-अलग सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक महिला समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
पहला हादसा शनिवार रात करीब 9.30 बजे रेलवे रोड पर हुआ। तीन युवक बाइक से स्टंट कर रहे थे। जैसे ही वह सुभाष चौक के समीप रेलवे पुलिस चौकी के पास पहुंचे तो इसी दौरान सामने से बाइक पर छोटे बच्चे को लेकर आ रहे गुरुद्वारा रोड निवासी फहीम (23) पुत्र इरशाद से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में फहीम का सिर पुलिस चौकी के बाहर खड़े पिलर से जा टकराया। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। जबकि टक्कर मारने वाले बाइक सवार युवक राहगीरों को इकट्ठा होते देख फरार हो गए। तुरंत ही रेलवे पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने घायल फहीम को सुभाष चौक स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां से नाजुक हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दूसरा हादसा रविवार सुबह करीब 10 बजे भायला गांव के समीप स्थित नागदेवता मंदिर के समीप हुआ। नानौता के खुड़ाना गांव निवासी प्रदीप कुमार (32) पुत्र सुखबीर सिंह अपनी भाभी चकरेश (40) पत्नी जल सिंह के साथ बाइक द्वारा नागदेवता मंदिर पर दूध चढ़ाने आया था। वह घर जाने के लिए बाइक द्वारा मंदिर से बाहर निकले ही थे कि इसी दौरान इकबालपुर (रुड़की) के गांव जहाजगढ़ निवासी मुकेश की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। मुकेश भी मंदिर पर दूध चढ़ाकर घर लौट रहा था। लेकिन मंदिर में उसका हेलमेट रह जाने के कारण वह उसे लेने मंदिर आया था। जबकि प्रदीप के पास भी हेलमेट था लेकिन पर घटना के समय पहना हुआ नहीं था। इसी दौरान रामपुर मनिहारान के तहसीलदार रमेश चंद भी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने हादसे में घायल तीनों लोगों को पहले अपने गाड़ी से देवबंद सीएचसी भिजवाया। कोतवाल उमेश रोरिया ने बताया कि बाइकों से स्टंट करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात हुई दुघर्टना में एक युवक की मौत हुई है। लेकिन तहरीर अभी तक कोई नहीं मिली है।