फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   45 दिन प्रभावित रहेगा सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग

45 दिन प्रभावित रहेगा सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग

Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
45 दिन प्रभावित रहेगा सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग
45 दिन प्रभावित रहेगा सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग
विज्ञापन


सहारनपुर। विश्वकर्मा चौक से रेलवे क्रासिंग तक आरसीसी रोड निर्माण के चलते 45 दिन तक पेपर मिल रोड पर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। इस रोड से नागल और देवबंद आने और जाने वाले वाहनों को गागलहेडी से होकर जाना होगा। ऐसे में हाइवे पर यातायात का दबाव बढ़ने के साथ जाम लगने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।
सहारनपुर के पेपर मिल की रोड खराब होने के कारण सात मई से निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इसके तहत विश्वकर्मा चौक से लेकर पेपर मिल के सामने रेलवे क्रासिंग तक आरसीसी की सड़क बनाई जाएगी। इसके चलते सात मई से 45 दिन के लिए यह मार्ग बंद कर दिया जाएगा। 20 जून के बाद ही इस मार्ग को यातायात के लिए खोला जाएगा। इस दौरान इस रूट पर चलने वाले वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था दूसरे मार्गों से की गई है।
विज्ञापन

- यह रहेगा डायवर्जन प्लान
1-सहारनपुर से नागल-देवबंद-मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन बस, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली सहारनपुर से गागलहेड़ी होकर जाएंगे।
2-सभी प्रकार के छोटे व्यवसायिक माल वाहन जैसे टाटा एस, पिक अप, टाटा 407 जिन्हें नागल, देवबंद की ओर जाना है, उन्हें सहारनपुर से गागलहेड़ी होकर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3-दोपहिया वाहन, तीन पहिया वाहन, चार पहिया वाहन विश्वकर्मा चौक से पेपर मिल मार्ग पर नागल की ओर जा सकेंगे।
4-मुजफ्फरनगर और देवबंद से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन बस, ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली जिन्हें सहारनपुर की ओर आना है, वे नागल से गागलहेड़ी होकर सहारनपुर की ओर आएंगे।

5- दोपहिया, तीन पहिया, वाहन जिन्हे सहारनपुर की ओर आना है वे नागल से टपरी फाटक से परागपुर, दूधली बुखारा, दाबकी जुनारदार से अस्पताल चौक होकर सहारनपुर पहुंचेंगे।
6-सभी प्रकार के चार पहिया छोटे वाहन कार, टाटा एस, पिकअप नागल से गागलहेड़ी होकर सहारनपुर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed