फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   इंसान को जीने का तरीका सिखाती है दीनी तालीम

इंसान को जीने का तरीका सिखाती है दीनी तालीम

Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
इंसान को जीने का तरीका सिखाती है दीनी तालीम
नकुड़ (सहारनपुर)। मुसलमान अपने बच्चों को दुनियावी तालीम के साथ-साथ दीनी तालीम भी दिलाए। दीनी तालीम ही इंसान को जीने का सही सलीका सिखाती है।
विज्ञापन

मोहल्ला जोगियान में मदरसा जामिया रहीमिया में आयोजित तालीमी बेदारी कांफ्रेन्स में फुतल मदरसे से आए दाईये इस्लाम हजरत मौलाना कलीम सिद्दीकी ने अपनी तकरीर में कहा कि जब तक मुसलमान अपने अखलाक, मामलात, मआशरात किरदार को सही नहीं करेंगे तब तक दुनिया में सरखुरू नहीं हो सकते। कहा कि यही इस्लाम की तालीम हैं। अपने अखलाक सही रखें। इसके अलावा अपनी नई जनरेशन को ज्यादा से ज्यादा तालीम दें। ताकि वे दुनिया में अपना वजूद बनाकर कौम की खिदमत कर सकें। मौलाना ने ताकीद किया कि दुनिया की कीमती चीजों सोना, चांदी, जमीन, पैसा आदि की चोरी हो सकती है। उसे छीना जा सकता है परंतु तालीम ऐसी चीज है जिसे जितना बांटों उतनी बढ़ती है ।

रायपुर के मदरसा जामिया हरत फातमा के मोहतमिम मौलाना तैयब व दौलतपुर से पहुंचे मौलाना मुशर्रफ ने कहा कि मुसलमान दुनियावी तालीम के साथ-साथ दीनी तालीम का भी ध्यान रखें। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष शाहनवाज खान, मदरसा जामिया रहीमिया के प्रबंधक मौलाना इफितखार कासमी, मौलाना मुनव्वर हुसैन, मौलाना गालिब, मौलाना रहमतुल्ला, मौलाना अबरार अंजुम, अब्दुल रहमान, कारी वसीम, कारी परवेज, हाजीम जाहिद, हाजी अब्दुल हकीम, सरफ राज खान, लियाकत निजामी, पूर्व सभासद इनाम निजामी, जुनैद असगर, डा. अनवर सिद्दीकी, दिलशाद कुरैशी, मुफ्ती शाहिद जाकिर व आसिफ राणा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed