{"_id":"5ae615db4f1c1b62098b745b","slug":"91525028315-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
गंगोह (सहारनपुर)। सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत अनूठे अंदाज में करते हुए जहां सड़क हादसों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। कैंडल मार्च निकालकर उनकी आत्मा की शांति की कामना की गई।
कार्यक्रम में आम नागरिकों और वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
शनिवार शाम को नगर में भी कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में सड़क हादसों से बचाव और लोगों में जागरूकता के लिए एक कैंडल मार्च निकाला गया। शिव चौक पर एकत्रित वाहन चालकों और नागरिकों से यातायात के नियमों के पालन की अपील की गई। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि समर्पित की गई। कैंडल मार्च शिव चौक से नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चौधरी चरण सिंह चौक पर संपन्न हुआ।
कोतवाल संजीव कुमार ने कहा कि जल्दबाजी और लापरवाही के कारण सड़क हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है और अनेक लोग जिंदगी गंवा रहे हैं। एक व्यक्ति की मौत से कई घर और परिवार प्रभावित होते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी दुर्घटना में कोई व्यक्ति घायल हो जाता है तो उसे तुरंत अस्पताल में ले जाएं और अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक घायल को ले जाने वाले व्यक्ति से किसी भी तरह की कोई पूछताछ तक नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
एसआई सतवीर सिंह अत्री और कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने मैजिक चालकों को सवारियां मानक के अनुसार ही बैठाने की हिदायत दी और सवारी लटकाकर चलाने पर वाहन को सीज करने की चेतावनी दी। चौधरी नक्षत्र सिंह, नौशाद चौधरी, डॉ.अमित, नरेंद्र चैधरी, हिदायत करीम अंसारी, सागर शर्मा, दीपक गर्ग, अमरदीप सिंह लाड्डी, जितेंद्र जागलान, पंडित पवन शर्मा, उमंग गर्ग, राकेश आर्य, बिजेंद्र सैनी, राजेश काका, कमल चुग, सुजल चुग रहे।