फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सांसद ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बताई जिले की समस्याएं

सांसद ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बताई जिले की समस्याएं

Thu, 29 Mar 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सांसद ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बताई जिले की समस्याएं
सहारनपुर। सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने केंद्रीय सड़क एवं जल संसाधन विकास मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर हिंडन नदी की सफाई और ढमोला नदी में पाइप लाइन परियोजना को शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को नई दिल्ली में सांसद ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर जिले की कई समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने हिंडन नदी की सफाई कार्यक्रम के अंतर्गत नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया कि इस संबंध अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसके लिए जल्द ही टेंडर कराकर कार्य शुरू किया जाएगा। इसके अलावा सांसद ने बेहट बस स्टैंड से मां शाकंभरी देवी मंदिर भवन तक मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित कर फोरलेन बनाए जाने का आग्रह किया। सांसद ने कहा कि मां शाकंभरी देवी दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसलिए सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर का सुंदरीकरण करना आवश्यक है। केंद्रीय मंत्री ने जुलाई तक कार्य शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed