{"_id":"5a9309504f1c1bf17b8b95e4","slug":"91519585616-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर से बड़ी संख्या में राष्ट्रोदय कार्यक्रम में शामिल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर से बड़ी संख्या में राष्ट्रोदय कार्यक्रम में शामिल हुए लोग
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मेरठ में हुए राष्ट्रोदय कार्यक्रम में सहारनपुर से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जिले में पूरे दिन रूट डायवर्जन प्लान लागू रहा। महानगर के हसनपुर तिराहे पर जाम की स्थिति बनी रही।
रविवार को संघ परिवार द्वारा मेरठ में आयोजित किए गए राष्ट्रोदय कार्यक्रम सहारनपुर से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। शनिवार की शाम से ही बसों और अपने निजी वाहनों के जरिए लोग मेरठ के लिए रवाना होने लगे थे। रविवार की सुबह भी बड़ी तादाद में सहारनपुर से लोग मेरठ गए। भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने बताया कि सहारनपुर से हजारों लोगों ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया। पश्चिमी यूपी में पहली बार संघ परिवार द्वारा इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में बहुत कुछ सीखने को मिला है।
उधर, पुलिस-प्रशासन के रूट डायवर्जन प्लान के हिसाब से ही यातायात व्यवस्था का संचालन हुआ। महानगर में हसनपुर तिराहे पर सुबह के समय कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी।