फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गन्ना पर्ची न मिलने से नाराज नूनाबड़ी के किसानों ने गन्ने की होली जलाई

गन्ना पर्ची न मिलने से नाराज नूनाबड़ी के किसानों ने गन्ने की होली जलाई

Thu, 22 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
गन्ना पर्ची न मिलने से नाराज नूनाबड़ी के किसानों ने गन्ने की होली जलाई
नूनाबड़ी के किसानों ने गन्ने की होली जलाई
विज्ञापन


देवबंद। गन्ना पर्ची न मिलने से नाराज किसानों ने बुधवार को नूनाबड़ी गांव में गन्ने की होली जलाकर गुस्से का इजहार किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हितैषी नहीं है।

नूनाबड़ी के किसानों ने समाजसेवी हाफिज मोइनुद्दीन के नेतृत्व में गांव के नुक्कड़ पर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि चीनी मिल किसानों को समय से पर्चियां नहीं भेज रही है। पर्चियां न मिलने से परेशान किसान अपना गन्ना सस्ते दाम पर कोल्हुओं में बेचने को मजबूर हैं। अधिकांश किसान तो इस बार खेत खाली नहीं होने के कारण गेहूं की बुवाई भी नहीं कर सके हैं। उन्होंने कहा कि शादी का सीजन चल रहा है ऐसे में किसान को पैसों की सख्त जरूरत है। यदि यही हाल रहा तो किसानों को अपने बच्चों की शादियां आगे बढ़ानी पड़ेगी। किसानों ने सरकार से पर्चियां समय से भिजवाने तथा गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिन के भीतर कराने की मांग की है। प्रदर्शन दौरान नाराज किसानों ने गन्ने की होली भी जलाई। प्रदर्शनकारियों में भूरा चौधरी, मुकीम, पूर्व प्रधान मोबीन, रिफाकत ठेकेदार, यशपाल, रोशन, अशरफ अली, अल्ताफ राणा, इखलाक, रज्जाक, राशिद, सदाकत, महबूब, इसराइल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed