फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्राथमिकता से निपटाएं किसानों की समस्याएं : डीएम

प्राथमिकता से निपटाएं किसानों की समस्याएं : डीएम

Thu, 22 Feb 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिकता से निपटाएं किसानों की समस्याएं : डीएम
प्राथमिकता से निपटाएं किसानों की समस्याएं : डीएम
विज्ञापन


सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से सजग है। किसानों के ऋण मोचन की धनराशि सीधे उनके के खाते में जा रही है। चीनी मिलों को 15 दिनोें के भीतर गन्ने का बकाया का भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा ना करने पर नियमानुसार ब्याज देय होगा। किसान दिवस में समस्याओं का समाधान ना होने पर दो किसानों ने हंगामा किया।
विकास भवन स्थित सभागार में हुए कार्यक्रम में डीएम पीके पांडेय ने किसानों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन किसानों का डाटा फीड हो चुका है, वे फसली ऋण मोचन योजना का लाभ पाने के लिए अपने बैंक शाखा में जाकर आधार को लिंक कराएं। अधिकांश विकास योजनाओं में लाभ पाने के लिए आधार कार्ड की उपलब्धता जरूरी है। जिन किसानों के पास आधार कार्ड नहीं है, वह जल्द आधार कार्ड बनवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने गन्ना किसानों का बकाया भुगतान होली के त्योहार से पूर्व कराने के निर्देश दिए। जिला गन्ना अधिकारी आरडी द्विवेदी ने कहा कि जिले की सभी चीनी मिलों को गन्ना बकाया भुगतान समय सीमा के अंदर करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि होली से पहले किसानों के बकाया भुगतान मिल जाएगा। किसानों ने अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराया। किसानों ने कहा कि नंदी फिरोजपुर गांव में हिंडन नदी का बहाव वर्तमान में नाले के आकार का है। मगर, बरसात में खेतों में पानी फैल जाता है, जिससे फसल को नुकसान होता है। जिलाधिकारी ने हिंडन नदी के किनारे अतिक्रमण की गई भूमि को मुक्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य समस्याओं से भी अधिकारियों को अवगत कराया गया। किसान साकेश और सेठपाल ने समस्याओं का समाधान न होने पर रोष जताया। अधिकारियों के आश्वासन देने पर दोनों किसान शांत हुए। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी राम जतन मिश्र सहित समस्त विभागों के अधिकारी तथा किसान वहीद, महिला किसान शशी देवी, इरफान, रविंद्र कुमार, इकराम, रामपाल, रमेश चौधरी, देवेंद्र, रविंद्र, नरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed