{"_id":"5a85d9bc4f1c1b8e238b8bfb","slug":"91518721468-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म निर्माण कार्य शुरू
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। सबसे पहले प्लेटफार्म का निर्माण शुरू कराया गया है। पहले प्लेटफार्म नंबर चार को ऊंचा किया जा रहा है। उसके बाद स्वचालित सीढ़ियों का निर्माण एवं लकड़ी के पुल का निर्माण किया जाएगा।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर विकास के कार्यों की शुरुआत बृहस्पतिवार से कर दी गई। बृहस्पतिवार को रेलवे ठेकेदार ने प्लेटफार्म नंबर चार पर निर्माण कार्य शुरू किया। इस प्लेटफार्म को ऊंचा किया जा रहा है। इसके साथ ही प्लेटफार्म नंबर चार पर बने रेलवे अधिकारियों के कार्यालयों को भी ऊंचा किया जाएगा। इस प्लेटफार्म पर फाइबर टाइल्स लगाई जाएंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्लेटफार्म नंबर 4 पर होने वाली टूट-फूट को रोकने के लिए इसे फाइबर बनाया जा रहा है। जिससे सामान गिरने पर भी प्लेटफार्म को नुकसान न हो और सामान भी सुरक्षित रहे। इसके बाद अन्य प्लेटफार्मों पर भी काम चलेगा। प्लेटफार्म के निर्माण के बाद स्वचालित सीढ़ियों को भी बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि स्वचालित सीढियों के लिए निर्माण सामग्री एवं उपकरण काफी पहले ही आ चुके हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि खनन बंद होने के चलते अभी तक ठेकेदार द्वारा कार्य शुरू नहीं किया जा रहा था। फिलहाल बाहर से खनन सामग्री मंगाकर धीरे-धीरे कार्य शुरू कराया गया है। इस वर्ष स्टेशन पर विकास के महत्वपूर्ण कार्य कराए जाने हैं। अधिकारियों के अनुसार लकड़ी के पुल का पुनर्निमार्ण किया जाना है। रेलवे कारिडोर का कार्य होना है। साथ ही कचहरी पुल को भी ऊंचा एवं चौड़ा किए जाने की प्रक्रिया की जानी है।