{"_id":"5a6cccd44f1c1b9f268b6aa8","slug":"91517079764-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न समस्याओं को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न समस्याओं को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गन्ना एवं आलू किसानों, व्यापारियों के उत्पीड़न और बिजली की दरों में बढ़ोतरी के विरोध में सपाइयों ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल राम नाईक के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा।
हकीकत नगर धरना स्थल पर आयोजित धरने में नगर विधायक संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान और व्यापारी से लेकर आम आदमी तक सभी परेशान हैं। फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाने की वजह से किसानों को आलू सड़कों पर फेंकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विद्युत दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी ने किसानों की कमर तोड़ दी है।
प्रदेश सचिव जगपाल दास गुर्जर ने कहा कि खेती प्रधान देश में किसानों की दुर्दशा हो रही है और सरकार मौन है। अध्यक्षता चौधरी राजपाल सिंह फंदपुरी और संचालन मोहम्मद आजम शाह ने किया। सरफराज खान, मांगेराम कश्यप, फैसल सलमानी, आशीष वैश्य, ब्रिजेश शर्मा, हरपाल वर्मा, अब्दुल गफूर, महजबीं खान, राम आशीष यादव, इरशाद, मुस्तकीम राणा, गुलशन कपूर, पवन गोयल, शाहनवाज, सुशील सोनकर, सचिन गुप्ता, नदीम कुरैशी, नवनीत गोयल, सुरेश त्यागी आदि रहे।