{"_id":"5a57b0904f1c1b34198b4689","slug":"91515696272-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में शुक्रवार को रहेगा बिजली का कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में शुक्रवार को रहेगा बिजली का कट
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बिजलीघर की मशीनों की मरम्मत के चलते शुक्रवार को दोपहर में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पांच घंटे बिजली का बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। दोपहर बाद आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
शुक्रवार को विद्युत निगम के कर्मचारियों द्वारा 220 केवी बिजलीघर पर 33 केवी बस बार पार्ट-ए का कंडक्टर बदलने का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक शहर की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि 220 उपकेंद्र पर मरम्मत का कार्य होने के चलते 33 केवी नार्दन रेलवे, हकीकत नगर, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट, मंडी समिति, जैन बाग एवं आवास विकास के बिजलीघरों से जुड़े इलाकों की बिजली की सप्लाई ठप रहेगी। उन्होंने बताया कि पांच घंटे में बिजलीघर का कार्य पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। 3 बजे के बाद शहर की सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी।