फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अच्छी नर्स बनकर रोगियों की सेवा का संकल्प लिया

अच्छी नर्स बनकर रोगियों की सेवा का संकल्प लिया

Tue, 05 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
अच्छी नर्स बनकर रोगियों की सेवा का संकल्प लिया
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। रामरति एजूकेशन कांपलेक्स में स्थित हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल के सभागार में दीप प्रज्ज्वलन व शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नर्स छात्राओं को भविष्य में अच्छी नर्स बनकर लोगों की सहायता करने की सीएमओ डा. बीएस सोढ़ी ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

रामरति एजूकेशन कांपलेक्स में स्थित हिलेरी क्लिंटन स्कूल में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमओ डा. बीएस सोढी, सीएमएस मेल डा. सत्य सिंह, सीएमएस फिमेल डा. अनिता जोशी, सीएचसी अध्यक्ष डा. सर्वेश सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सीएमओ डा. बीएस सोढ़ी ने कहा कि नर्सिंग ऐसा पेशा है जिसमें छात्राओं को शिक्षित कर सशक्त बनाया जाता है नर्सिंग पेशा में दाखिल होने से पहले मानसिक रूप से तैयार होना आवश्यक है। कार्यक्रम में जीएनएम, एएनएम के छात्र-छात्राओं ने दीप प्रज्जवलित करके अपने मन को सेवा के प्रति समर्पित करने व भविष्य एक अच्छी नर्स बनकर सहायता करने की शपथ ग्रहण की। संस्था प्रेसीडेंट राजकमल सक्सेना ने सभी अतिथियों को कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार जताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सनीश वीएम,डा. एसपी सिंह, समिता नायर, सुधा पंवार, नीलम, भावना सचदेवा, अनुराधा शर्मा, सुश्री शमा, अमृता, शाहनवाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed