{"_id":"59ce9d7d4f1c1b6f548b5127","slug":"91506712957-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की पैरवी के लिए थाने पहुंचे भाकियू नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की पैरवी के लिए थाने पहुंचे भाकियू नेता
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की पैरवी के लिए थाने पहुंचे भाकियू नेता
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। बिजली के तारों की चोरी के संबंध में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए चार युवकों में से एक को निर्दोष बताते हुए उसकी पैरवी में भाकियू नेता थाने पहुंच गए। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
बता दें कि पिछले सप्ताह गांव घसौती में चोरों ने पंडित दीनदयाल विद्युतीकरण योजना के तहत खींची गई लाइन के तार चोरी कर लिए थे। थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा संदेह के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लिया गया था। शुक्रवार को भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल के नेतृत्व में ग्रामीण थाने पहुंचे। उन्होंने पकड़े गए एक युवक की पैरवी करते हुए दावा किया कि वह केवल अपने वाहन में माल ढुलाई का काम करता है और उसका इस चोरी से कोई लेना देना नहीं है। इसी प्रकरण को लेकर थाने पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी यतेेंद्र नागर ने हिरासत में लिए गए सभी चारों युवकों से पूछताछ की। सीओ ने कहा कि अभी जांच चल रही है। जांच के बाद स्थित स्पष्ट होने के बाद ही कार्यवाही की जाएगी।