{"_id":"5995e8664f1c1bbb198b4780","slug":"91502996582-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोह (सहारनपुर)। पिकअप और लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बृहस्पतिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे पिकअप गाड़ी से थानाभवन निवासी सचिन और आकाश कुछ अन्य लोगों के साथ नकुड़ जा रहे थे। जब पिकअप गाड़ी शेरमऊ मिल रोड पर ग्राम खोसपुरा के निकट पहुंची तभी अचानक सामने से लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली आ गई। दोनों वाहनों में भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि आकाश और सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
हाईटेंशन की लाइन की चपेट में आकर तीन मजदूर झुलसे
नानौता। देवबंद रोड पर तीसरी मंजिल का लेंटर डालते समय ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ जाने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से एक मजदूर छत से नीचे गिर पड़ा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे नानौता के देहरादून रोड पर सतीश के मकान की तीसरी मंजिल का लेंटर डालने का कार्य चल रहा था। जिसमें ग्राम अल्लमपुर और नानौता के मजदूर काम कर रहे थे। जिस मकान पर लेंटर डाले जाने का काम चल रहा था। उस मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के तार गुजर रहे थे। अचानक हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में दिलशाद, जोनी निवासी आलमपुर गंगोह तथा महेंद्र निवासी जैदपुरा नानौता आ गए। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से झुलस गए। महेंद्र को इतना तेज झटका लगा कि वह छत से नीचे आ गिरा। तीनों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।