फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विकास प्राधिकरण ने की चार दुकानें सील

विकास प्राधिकरण ने की चार दुकानें सील

Fri, 18 Aug 2017 12:45 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
विकास प्राधिकरण ने की चार दुकानें सील
सहारनपुर। अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को अवैध रूप से बनाई गई चार दुकानों को सील कर दिया। इन दुकानों का मानचित्र पास नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विकास प्राधिकरण की टीम ने हबीबगढ़ रोड पर बनाई गई चार दुकानों को सील कर दिया। भूतल पर बनाई गई ये दुकानें करीब 100 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में हैं। विकास प्राधिकरण के वित्त अधिकारी विनय शुक्ला ने बताया कि हबीबगढ़ रोड पर अवैध रूप से चार दुकानें बनाई गई हैं। कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद जोन सात में स्थित इन दुकानों का मानचित्र पास नहीं कराया गया। इन दुकानों का निर्माण जीतराम द्वारा कराया गया था। नक्शा पास नहीं कराए जाने पर बृहस्पतिवार को चारों दुकानों को सील कर दिया गया। इस दौरान विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता और थाना कोतवाली देहात की पुलिस मौजूद रही। वित्त अधिकारी ने कहा कि अवैध निर्माणों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके खिलाफ विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed