{"_id":"5995e6774f1c1b73108b4840","slug":"91502996087-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंडबाजों के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंडबाजों के साथ निकाली गई भव्य शोभायात्रा
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान/छुटमलपुर (सहारनपुर)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर इसलामनगर में बैंडबाजों के साथ भगवान कृष्ण की आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। उधर, देर रात छुटमलपुर में शोभायात्रा के समापन अवसर पर झांकियों के कलाकारों और संयोजकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
शिव मंदिर सुधार समिति के तत्वावधान में भगवान श्री कृष्ण की वार्षिक शोभा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा गांव के सभी प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। शोभा यात्रा का समापन शिव मंदिर पर किया गया। यात्रा में कश्मीर सिंह, पूर्व प्रधान त्रिशुपाल आर्य, ताराचंद, पहल सिंह, कीरत सिंह आादि का विशेष सहयोग रहा।
छुटमलपुर में मनकामेश्वर शिव मंदिर के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा का देर रात समापन हो गया। समापन समारोह में मंदिर समिति के राज सिंह साध ने झांकियों में प्रतिभाग करने वाली रामलीला कमेटी, यूपी ग्लोबल स्कूल, वैदिक शिव सत्संग मंदिर, चिंटू पंडित, भारत विकास परिषद के कलाकारों और संयोजकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रमोद शर्मा, डा देवराज पुंडीर, सतीश राठौर, सुशील राणा, प्रधान योगेश राणा उर्फ टिंकू, अमित चौधरी, नीरज गोयल, संजय अग्रवाल, राजकुमार मित्तल, नरेंद्र मित्तल, बिल्लु राठौर, लोकेश राठौर, पंडित भुवनेश्वर बड़थवाल आदि मौजूद रहे।