{"_id":"5994a2cf4f1c1bd9278b46da","slug":"91502913231-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचल छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचल छात्रा की मौत
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर गांव में बुधवार की सुबह ट्रक बैक करते समय एक छात्रा की कुचलने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों द्वारा कार्रवाई से इंकार करने पर पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को उनकी सुपुर्दगी में दे दिया।
हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। अब्दुल्लापुर गांव निवासी अनुज उर्फ काला ट्रक ड्राइवर है। तीन दिन पहले वह जन्माष्टमी के त्योहार की वजह से ट्रक लेकर गांव में आ गया था। उसने ट्रक पड़ोसी संजय के मकान के आगे खड़ा कर रखा था। सुबह वापस जाने के लिए वह ट्रक बैक करने लगा तो सड़क पार कूड़ा डालने जा रही संजय की बेटी धन्नो (17) ट्रक के नीचे आ गई और सिर टायरों से कुचलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही गांववालों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। किसी की सूचना पर थाना पुलिस भी गांव पहुंची, लेकिन परिजनों द्वारा कार्रवाई करने से इंकार करने पर पुलिस पंचायतनामा भरने के बाद वापस लौट गई। मृतक धन्नो इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज ताल्हापुर में कक्षा दस की छात्रा थी। उसकी मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।